यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
डाला/सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी भुतहीया पुलिया के पास रानीताली की ओर से आ रहे पल्सर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे अनिल कुमार, निवासी रानीताली मालों घाट, अपने घर से रेणुकूट की ओर जा रहा था। हथवानी ग्राम पंचायत मोड़ से पहले भुतहीया पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मारा और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाइक के पास शव पड़ा देख राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पर हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी भेजा गया। पुलिस ने संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।