Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि जीवनयापन के लिए मजदूरी करने वाली एक किशोरी को उसके ही परिचित राजमिस्त्री ने बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि हैवानियत के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को जानकारी न दे सके। घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ओबरा पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।





Top