Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र) में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस अवसर पर स्काउट मास्टर एच.डब्ल्यू.बी. रामरक्षा पटेल ने कहा कि मौजूदा समय में ठंड काफी बढ़ गई है और शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को कंबल उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि कोई भी ठंड से प्रभावित न हो और सभी को राहत मिल सके। कंबल पाने वालों में जोरुखाड़ क्षेत्र की जमुना घसिया, सरजू गुप्ता, राजकुमारी देवी, बिंदी देवी, सुदामा प्रसाद, रानी देवी और कलावती देवी शामिल रहीं। कंबल मिलने पर महिलाओं ने संतोष जताया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।





Top