Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र। थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवां मोड़ पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। चालक की गैरमौजूदगी में भारत-बेंज़ कंपनी का एक ट्रक ढलान पर अचानक लुढ़क गया और सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ों से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक चेतवां मोड़ के पास वाहन खड़ा कर सब्जी लेने नीचे उतरा था। इसी बीच ढलान पर खड़ा ट्रक अचानक आगे की ओर खिसकने लगा।


Blog single photo


बिना चालक के चलते ट्रक को देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए झाड़ियों को रौंदता हुआ सामने खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय ट्रक की गति कम थी और रास्ते में कोई दूसरा वाहन या पैदल यात्री सामने नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के बाद ट्रक वहीं रुक गया, हालांकि उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक को बुलाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः हैंडब्रेक ठीक से न लगाए जाने के कारण ट्रक लुढ़क गया। फिलहाल ट्रक को सुरक्षित तरीके से निकालने की कार्रवाई की जा रही है।




Top