Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

🔥ऑपरेशन लंगड़ा: ओबरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

सोनभद्र। जनपद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना ओबरा पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर पॉक्सो व SC/ST एक्ट जैसे जघन्य मामले का न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि मुठभेड़ के बाद तीन वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में ओबरा पुलिस ने यह निर्णायक कार्रवाई अंजाम दी।


Blog single photo


🚨 रात के अंधेरे में घेराबंदी, गोली चली और आरोपी धराए

02.01.2026 को दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने दो विशेष टीमें बनाकर लगातार दबिश दी। 03/04.01.2026 की रात बिल्ली मारकुंडी खदान क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ बिंदू यादव और अर्जुन डोम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी करन डोम पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भागने लगा, लेकिन ओबरा पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली मारकर ढेर कर दिया। मौके से तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

⚠️ अपराधियों को साफ संदेश

इस पूरी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सोनभद्र में कानून हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं। पीड़िता की सुरक्षा, काउंसलिंग और कानूनी सहायता के साथ पुलिस ने यह भी जता दिया कि अपराध होगा तो जवाब गोलियों और जेल से मिलेगा।मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।




Top