Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। पुलिस ने एक बार फिर तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की सनसनीखेज गुत्थी सुलझा ली है। मरकरी नहर में मिले युवक की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित चार विशेष टीमों ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया।

🚨 नहर में मिला शव, पहचान होते ही शुरू हुई सख्त जांच

02.01.2026 को अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान नौडिहा निवासी अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक 23.12.2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी पहले ही पन्नूगंज थाने में दर्ज थी। मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन शुरू किया गया, जिसके बाद जांच की दिशा तेजी से बदली।

⚠️ नशा, इंजेक्शन और गला घोंटकर हत्या

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। अभियुक्त के अनुसार 23.12.2025 की शाम वह अखिलेश को अपनी गाड़ी से सजौर ले गया, जहां नशे के लिए हेरोइन खरीदी गई। आरोपी ने खुद को 5 एमएल और अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। हालत बिगड़ते ही अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

🕳️ शव ठिकाने लगाने की साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने 24/25.12.2025 की भोर में बोलेरो वाहन से शव को ले जाकर मरकरी नहर में फेंक दिया, ताकि पहचान और सच्चाई कभी सामने न आ सके। लेकिन सोनभद्र पुलिस की सख्त जांच ने पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया।





Top