Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव समाप्त करना जरूरी: अनुराग, प्रांत विमर्श प्रमुख आरएसएस

सोनभद्र। जनपद के विकास खंड घोरावल अंतर्गत बकौली न्याय पंचायत स्थित नन्हकूराम महाविद्यालय प्रांगण में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत विमर्श प्रमुख अनुराग रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, भाषा या संपत्ति के आधार पर नहीं होना चाहिए। सामाजिक समरसता के लिए मन से भेदभाव की भावना समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूरा देश सभी का है और यही सोच सच्ची सामाजिक एकता की पहचान है।


Blog single photo


कुटुंब प्रबोधन को भारतीय जीवन-दृष्टि का मूल बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार समाज और राष्ट्र की पहली इकाई है। हर घर में सप्ताह में कम से कम एक दिन पूरा परिवार एक साथ समय बिताए, पारिवारिक भोजन हो, भजन और परंपराओं पर चर्चा हो तथा विपरीत संस्कारों को दूर करने का प्रयास किया जाए। देश, धर्म और समाज से जुड़े विषयों पर संवाद से ही मजबूत परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव पड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिनाथ पाठक ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में हम रहते और घूमते हैं, वहां सभी हिंदुओं के साथ मित्रता होनी चाहिए। दुनिया भले ही जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के आधार पर भेद देखती हो, लेकिन हमें सभी को अपना मानकर इस दूरी को खत्म करने की प्रक्रिया आज से ही शुरू करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रमेश राम पाण्डेय ने किया।

Blog single photo


सम्मेलन में हिंदू सम्मेलन के जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, सह संयोजक राजीव कुमार, गणेश देव पांडे, रामानन्द पाण्डेय, आचार्य प्रशान्त मिश्र, सर्वेश पाठक, विपिन कुमार, लाल तिवारी, जगदीश, सतीश, उमेश शुक्ला, सुरेंद्र मौर्य, रमाशंकर मिश्रा, अशोक चौबे, अमर प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, गोपाल तिवारी, गजेंद्र बहादुर सिंह, गोविंद मौर्य, राधेश्याम, मारकंडे पाठक, मनीष, जितेंद्र पाठक, चंद्रशेखर देव पांडे, अच्युतानंद सिंह, नरेंद्र सिंह, गिरिजा सिंह, देवनारायण सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आकाशवाणी, मनोज, शिवकुमार शुक्ला, रामधनी भारती, उमेश गिरी, जनार्दन पाठक, राम अनुज त्रिपाठी, छविनाथ मौर्य, विपिन गिरी, भिखारी राम, शिरोमणि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




Top