Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र) क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला में उस समय मातम छा गया, जब नवाटोला निवासी हरि प्रसाद (27) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर गांव पहुंची। एम्बुलेंस से शव गांव आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार हरि प्रसाद करीब पांच वर्ष पहले चेन्नई रोज़गार के लिए गए थे और वहां एक टूल्स निर्माण फैक्ट्री में काम करते थे। काम से लौटने के बाद भोजन करने के दौरान सड़क पर हुए हादसे में पहले एक बाइक की टक्कर लगी, इसके बाद एक कार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरि प्रसाद अपने माता-पिता राम प्रसाद और शांति देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। बेटे की असमय मौत से मां शांति देवी और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने बभनी क्षेत्र में बाहर कमाने गए युवाओं और उनके परिवारों की चिंताओं को फिर से उजागर कर दिया है।





Top