SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। जनपद के सुकृत चौकी क्षेत्र अंतर्गत तकिया गांव में गैंगस्टर एक्ट के एक फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी राजा उर्फ शहबूद पुत्र इकरार लंबे समय से फरार चल रहा है। विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी समन तामील न हो पाने पर न्यायालय के आदेश के क्रम में उसके घर पर कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस चस्पा किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तकिया गांव पहुंचा और आरोपी के मकान के दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान गांव के लोग और सुकृत चौकी पुलिस मौके पर मौजूद रही।