Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  कमलेश विश्वकर्मा संवाददाता

♦️शिव पार्वती धाम ट्रस्ट ने आयोजित किया कंबल वितरण समारोह

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के पड़वनिया ग्राम स्थित शिव पार्वती धाम मंदिर प्रांगण में शिव पार्वती धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में 101 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष रामधनी वर्मा ने की।


Blog single photo


ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। कार्यक्रम में नंदलाल, केवला प्रसाद, रामचंद्र, अजीत सिंह ग्राम प्रधान, यजुवेंद्र, विनोद वर्मा, योगेश वर्मा, बद्रीनारायण, गोपाल शर्मा समेत तमाम ग्रामीणों की उपस्थिति रही।




Top