Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  अजीत सिंह संवाददाता

ओबरा(सोनभद्र)। जनपद में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओबरा इकाई ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इकाई के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम गरदा (जूनैल क्षेत्र) के जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन के दौरान लगभग 500 अभावग्रस्त ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस नेक पहल के लिए सीआईएसएफ के जवानों का आभार जताया।

कंबल वितरण के साथ ही कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बच्चों की शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा जीवन स्तर सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि शिक्षा और जिम्मेदार नागरिकता से न केवल परिवार बल्कि राष्ट्र का भी विकास होता है। यह पहल दर्शाती है कि सीआईएसएफ केवल औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। कार्यक्रम ने बल और स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग के रिश्ते को और मजबूत किया—यह संदेश देते हुए कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।





Top