Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

चोपन की टीम को 4 विकेट से हराया, आकिफ बने मैन ऑफ द मैच

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद के दुद्धी के टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और चोपन की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कप्तान योगेश राणा ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए। चोपन के आकाश ने 12 छक्के और 7 चौकों की मदद से शानदार 115 रन बनाए। ओम तिवारी ने 31 रन, प्ररान ने 25 रन और राजेश्वर ने 8 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से योगेश राणा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि अरमान, अजमत और ग्यांशु को 1-1 विकेट मिला।


Blog single photo


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक आकिफ रहे, जिन्होंने 12 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 132 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान योगेश राणा ने 42 रन, अरमान और शुभम ने 12-12 रन बनाए। चोपन की ओर से आदित्य और आकाश ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विनीत और राजेश्वर को 1-1 विकेट मिला। इस तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने चोपन की टीम को 4 विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए आकिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शाह आलम ने उन्हें मैन ऑफ द मैच सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए। मैच में निर्णायक की भूमिका गौस मोहम्मद खान और इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेंट्री इरफान, अंकुर बच्चन और ओंकार ने की, जबकि स्कोरिंग का कार्य निशांत और अयाज ने संभाला। कमेटी अध्यक्ष सुमित सोनी ने जानकारी दी कि अगला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और ओबरा की टीम के बीच खेला जाएगा।




Top