Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र के राज्य स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लगभग 200 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के एल-2 भवन गेट पर एकत्र होकर कार्य बहिष्कार किया और प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की। प्रदर्शन में आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, पेशेंट हेल्पर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि वे स्थायी व संविदा कर्मियों के समान ही पूरी निष्ठा और समय के साथ कार्य करते हैं, इसके बावजूद उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। नियमित रूप से वेतन न मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


Blog single photo

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस, घर का किराया, राशन और अन्य आवश्यक खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि हर महीने कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है। वेतन की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा डांट-फटकार करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। वहीं कर्मचारियों के अनुसार इस समस्या को लेकर पहले भी बातचीत हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका




Top