SVG इण्डिया न्यूज रूम
करमा। थाना क्षेत्र के कसया खुर्द और बसदेवा गांव में बीती रात कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल है। चोर खेतों और घरों को निशाना बनाते हुए सबमर्सिबल पंप, केबल, स्टार्टर व अन्य सामान उठा ले गए। कसया खुर्द गांव में एक किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी होने की सूचना है, जबकि बसदेवा गांव में भी खेत और घरों से पंप व उपकरण गायब मिले। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो महीनों में इस तरह की कई चोरियां हो चुकी हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। कुछ मामलों में तहरीर देने के बावजूद न तो सामान बरामद हुआ और न ही मुकदमा दर्ज होने से लोगों में नाराजगी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।