SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने उरमौरा क्षेत्र से 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹03 लाख बताई गई है। इस कार्रवाई में उरमौरा निवासी पानपत्ती देवी और राधेश्याम यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-09/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।