मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 01 जनवरी को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में वांछित ईनामिया अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।