Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज/सोनभद्र। क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत भवन में नियमित रूप से आयोजित होने वाले सतगुरु नेत्र चिकित्सा शिविर का इस माह भी सफल आयोजन किया गया। हर माह की 5 तारीख को लगने वाले इस शिविर में दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 250 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद 73 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा दिया गया, जबकि 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया। चयनित मरीजों को आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।


Blog single photo


नेत्र परीक्षण में हेमराज यादव, श्याम द्विवेदी, दयाराम सिंह, मनीष सिंह और राज यादव की चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं दीं। वहीं आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार विंढमगंज के कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण, मरीजों की व्यवस्था और परिवहन में सहयोग किया। आयोजनकर्ताओं के अनुसार शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय पर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे शिविर जारी रखने की मांग की।




Top