Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। जनवरी 2026 के पहले शनिवार को अवकाश होने के कारण जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। इसी क्रम में तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एक प्रकरण के निस्तारण के लिए टीम को क्षेत्र में भेजा गया। इस प्रकार घोरावल तहसील में कुल 07 मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि शेष 28 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

ओबरा तहसील में भी सुनी गईं शिकायतें

ओबरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि कुछ मामलों में टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी गई, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।





Top