Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

सोनभद्र। बीजपुर क्षेत्र में भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में म्योरपुर के लेयरा नदी तट पर पनिका समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के जिला, तहसील, ब्लॉक, जोन और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

समारोह में कृपाशंकर पनिका को जिला अध्यक्ष चुना गया। तहसील अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण प्रसाद पनिका, दुद्धी ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद पनिका, म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार पनिका और बभनी ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल पनिका का चयन किया गया। जोन प्रभारी के रूप में घघरी जोन से काजल पनिका, किरबिल जोन से विजय कुमार पनिका और म्योरपुर जोन से दयाशंकर पनिका को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही करीब तीस गांवों के ग्राम प्रमुखों का चयन किया गया, जिनमें राजेश पनिका, फुलपति देवी, मिठाईलाल पनिका, उषा देवी, शिवब्रत पनिका, अवध बिहारी और सोहरलाल सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम पनिका ने की। इस अवसर पर संरक्षक तुलसी राम पनिका, रामसेवक पनिका, रामप्रताप पनिका, लालचंद, बिरझन पनिका, सारद पनिका, रघुबीर पनिका, बाबूलाल पनिका सहित बड़ी संख्या में पनिका समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह में संगठन को मजबूत और संगठित करने का संकल्प लिया





Top