Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

कोहरौल पानी टंकी के पास चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

सोनभद्र। जनपद के शक्तिनगर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0–04/2026 दर्ज करते हुए धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक नदीम खान, निवासी शर्मा कॉलोनी बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) ने स्वीकार किया कि उसने 14.12.2025 की रात रायगढ़ दानेपारा लाल टंकी के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसने वाहन को बेचने के इरादे से नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लगा रखा था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और पकड़े जाने से बचने के लिए अवैध असलहा रखता था।





Top