सौरभ की रिपोर्ट
केकराही,सोनभद्र। करमा क्षेत्र के केकराही बाजार में बिजली का तार लोड किए एक ट्रक के अचानक पलट जाने से दुकानों के सामने खड़ी तीन से चार बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, केवल भारी धनहानि हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH-14 K-5742 रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर की ओर जा रही थी। आनंद केशरी की दुकान के पास ट्रक पलट गया, जहां खड़ी तीन बाइक चपेट में आ गईं। इनमें एक बाइक करमा निवासी की बताई जा रही है, जिसका नंबर UP 63 BA 5303 है, जो पूरी तरह टूट गई। अन्य दो बाइक आनंद केशरी के भाई बाबू की थीं, वे भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बगल में स्थित एक चाय की दुकान की गुमती भी पूरी तरह टूट गई।