Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी,सोनभद्र। सोमवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 26 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 1 मामले का निस्तारण मौके पर तथा 2 मामले का निस्तारण टीम द्वारा किया गया। शेष 23 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।

एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।

इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदारओपी सिंह, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





Top