Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

मऊ। जिले के रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही डाउन 15018 ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए गए। बम की सूचना मिलते ही एसपी इलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को खाली कराया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद बम स्क्वायड टीम की मदद से सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही 15018 ट्रेन की हर बोगी की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। प्लेटफॉर्म और आसपास के इलाके को भी घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को शांत और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का निर्णय लिया जाएगा।





Top