Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद के दुद्धी कस्बे के वार्ड छह में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अंधे मरीज को अस्पताल ले जा रहे पिता-पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इमरडीहा गांव निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र पनिका के पुत्र को अचानक सीने में तेज दर्द उठा था। स्थिति गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में बेटे को बैठाकर जितेंद्र पनिका स्वयं बाइक से पीछे-पीछे चल रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वे दुद्धी कस्बे के वार्ड छह क्षेत्र में पहुंचे, सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक इमरडीहा गांव निवासी 19 वर्षीय धनेन्द्र साहनी बताया जा रहा है। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र पनिका की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।





Top