शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के घोरावल के शिवद्वार धाम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुई। मुख्य वक्ता संतोष, जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख, ने हिंदू समाज को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व का प्राचीनतम धर्म है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है। जातियों में बंटने के बजाय सभी को एकजुट होकर राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतद्वारी ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने की। शिवद्वार धाम के पुजारी सुरेश गिरि, मातृशक्ति के रूप में गुलाबी देवी, सहोदर विजय कोल की उपस्थिति रही। संचालन ब्रह्मानन्द ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष की सक्रिय भूमिका रही।