Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

समरजीत की विस्फोटक पारी, बने मैन ऑफ द मैच

सोनभद्र। दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भभुआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदोही की टीम को 9 विकेट से पराजित कर दिया। मैच दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर भदोही के कप्तान सेराज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित ओवरों में भदोही की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अजीत ने 5 छक्के और 10 चौकों की मदद से 74 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। अभिषेक ने भी 5 छक्के और 9 चौकों के साथ 74 रन बनाए। कार्तिकेय ने 23 और सेराज ने 14 रनों का योगदान दिया। भभुआ की ओर से गेंदबाजी में अभिमन्यु ने 3.5 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके। दानिश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट, विकास ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट और आर्यन ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 13 ओवर में एक विकेट खोकर 219 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। समरजीत ने 10 छक्के और 7 चौकों की मदद से 98 रनों की तूफानी पारी खेली। अनुभव ने 56 रन और धनंजय ने 52 रनों का उपयोगी योगदान दिया। भदोही की ओर से कार्तिकेय ने 3 ओवर में 35 रन देकर एकमात्र विकेट लिया। इस शानदार जीत के नायक भभुआ टीम के समरजीत रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। मैच में निर्णायक की भूमिका गौस मोहम्मद और इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेंट्री ओमकार, इरफान, जामी और रजत ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अयाज और आयन ने संभाली। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 07.01.2026 को मऊ और कैफ अकादमी सिवान के बीच खेला जाएगा।





Top