अजीत सिंह संवाददाता
सोनभद्र/ओबरा। विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय यादव के सम्मान में आज गजराज नगर स्थित प्रिंट मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय के कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल नवनियुक्त नेतृत्व का अभिनंदन किया गया, बल्कि संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समारोह की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजय यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किए और फूल-मालाओं से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। प्रिंट मीडिया के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर प्रिंट मीडिया और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई दिग्गज मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। नूतन सिंह (प्रदेश मंत्री, प्रिंट मीडिया), सोनभद्र प्रिंट मीडिया जिला अध्यक्ष चंदन सोनी, बिनोद तिवारी (नगर प्रभारी), सर्वेश दुबे (नगर अध्यक्ष),नंदकेश्वर सिंह खरवार जी (अध्यक्ष, खरवार समाज), विमल यादव (सेक्टर प्रभारी) स्वागत समारोह के पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उस पर पूर्ण निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा प्राथमिक लक्ष्य समाज की निस्वार्थ सेवा और संगठन में अभूतपूर्व एकजुटता लाना है। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र सेवा और हिंदू हितों के संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को सदैव सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।