राजेश तिवारी की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के कोन विकास खण्ड के खेमपुर में पीडब्ल्यूडी द्वारा खेमपुर से चतरखड़िया मार्ग पर लगभग 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना साफ-सफाई और आवश्यक तैयारी के सड़क निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है और इसकी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापरक कराया जाए, ताकि भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हो और सरकारी धन की बर्बादी न हो। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, शशि शेखर, राजू सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।