Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। जनपद के बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और गंभीर हालत में रिहंद स्थित धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया।


Blog single photo


चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिसके बाद युवक की जान बचाने में सफलता मिली। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम का पत्नी से विवाद हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ और डॉक्टरों के प्रयास से युवक की हालत में सुधार हुआ और उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवक की जान बचने पर परिजनों ने पुलिस टीम और चिकित्सकों का आभार जताया।




Top