Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

लोहरा नहर से गुलरहवा चंदौली बार्डर तक सड़क का शिलान्यास

सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा (नहर) के पास वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग से गुलरहवा चंदौली बार्डर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने बुधवार दोपहर किया। लगभग 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित इस सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े पांच मीटर होगी। उल्लेखनीय है कि यह सड़क आजादी के बाद दूसरी बार बन रही है, इससे पहले इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।


Blog single photo


एडवोकेट चंद्रप्रकाश मौर्य ने कई बार संबंधित विभाग और जिलाधिकारी को पत्र भेजे थे, लेकिन लंबा समय लग गया। इसके बाद अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट और स्थानीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर घोरावल विधायक ने संज्ञान लेते हुए सरकार से सड़क निर्माण की स्वीकृति की मांग की। लगभग छह माह बाद प्रस्ताव स्वीकृत कर पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया। शिलान्यास कार्यक्रम में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने विधायक को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने इस निर्णय की सराहना की।




Top