SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए धोरावल रोड स्थित जीवन फार्मा मेडिकल पर कड़ी कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक की टीम द्वारा की गई जांच में मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत अगले आदेश तक दवाइयों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई।
जांच के दौरान नशीली मानी जा रही दो संदिग्ध दवाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के एविल, वायल और अन्य नशीली दवाइयों की बिक्री पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जिले के मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया है।