Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  ईमरान उर्फ राजा संवाददाता

♦️ संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

सोनभद्र। जनपद के चतरा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप कुमार भार्गव के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल राव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूती मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप कुमार भार्गव ने कहा कि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना समय की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने और अपने हक-अधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ खुर्शीद ने भी कार्यकर्ताओं को जमीन पर मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविकांत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल राव, पूर्व प्रधान बैजू भारती, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राज खान, महफूज, सोनू, रामसूरत, नितीश राव, अशोक भारती, अखिलेश भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Top