Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में मऊ की टीम ने सिवान कैफ क्रिकेट अकादमी को मात्र 3 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर कैफ क्रिकेट अकादमी के कप्तान राजा सिंह ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए। मऊ की ओर से कुलदीप चौहान ने 11 छक्के और 10 चौकों की मदद से शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 112 रन बनाए। इसके अलावा गौरव ने 16 रन और कप्तान अरुण चौहान ने 19 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान कैफ क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 229 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बिट्टू ने 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 100 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राजा सिंह ने 23 रन, रोहित ने 21 रन और अभिषेक ने 18 रन बनाए। मऊ की ओर से विवेक, शिवम यादव, अरुण भारद्वाज और आशीष ने अहम विकेट चटकाए। इस तरह मऊ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीत दर्ज की। शानदार शतकीय पारी के लिए कुलदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडे ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच में निर्णायक की भूमिका सफीउल्ला खान और इकबाल कुरैशी ने निभाई। अगला मुकाबला 08.01.2026 को मऊ और भभुआ (बिहार) के बीच खेला जाएगा।





Top