शत्रुघ्न कुमार की रिपोर्ट
सोनभद्र। देश सहित प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्र बेसिक शिक्षा परिषद/19684-89,2025-26 दिनांक 31/12/2025 के क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयो के प्री - प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 14 जनवरी 2026 तक शीतावकाश की छुट्टी का निर्देश जारी किया गया है, जो प्राइवेट, सीबीएसई,आई.सी.एस.सी विद्यालयों पर भी समान रूप से लागू होने का फरमान जारी किया गया है जिसके क्रम में सोनभद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय द्वारा पत्र सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि पत्रांक के निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों अनुसार इसके विपरित ऊर्जांचल क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर खडिया,ककरी परियोजना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 6 से 8 वीं तक की कक्षाएं बुधवार को संचालित रहीं। जबकि नियमानुसार इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं के संचालन होने के बावजूद कक्षा 6 से 8 वीं के छात्र -छात्राओ को इस हाड़ कपा देने वाली ठंड में भी पठन पाठन के लिए विवश किया जा रहा है ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस ओर ध्यान देकर नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना चाहिए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज खडिया बाजार के प्रधानाचार्य राजीव जी से इस संबंध में मंगलवार को जानकारी ली गई तो उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश से अनभिज्ञता जताई कहा कि वो प्रयागराज में है, जानकारी लेकर नियमों का पालन किया जाएगा, आप अन्य विद्यालयों की भी जानकारी लीजिए, जबकि बुधवार को प्री -प्राईमरी से कक्षा 5 तक छात्रों के लिए शीतावकाश छुट्टी दे दी गई और कक्षा 6 से इंटरमीडिएट की कक्षाएं बुधवार को संचालित रहीं। सूत्रों अनुसार यही हाल ककरी परियोजना स्थित विद्यालय का भी रहा। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय द्वारा 14 जनवरी तक के लिए शीतावकाश का निर्देश जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग अनुसार प्रदेश में ठंड ऐसे ही बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है और लगातार सभी नागरिकों को ठंड से बचने के लिए जरुरी दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
.