SVG इण्डिया न्यूज रूम
कोन/सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र के कचनारवा गांव स्थित आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के दौरान जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विद्यालय संचालित होने की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया।
शिकायतकर्ता ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, जो बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं, ने विद्यालय खुले होने का वीडियो बनाकर आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ होकर विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी ने उनके पिता रामपियुष त्रिपाठी पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया गया कि कचनारवा बाजार में कहासुनी के बाद गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला किया गया, जिससे सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। सूचना पर कोन पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार व मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।