Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के आखिरी विधानसभा दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि अवधनारायण यादव ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे विजय सिंह गोंड की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।


Blog single photo


आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार विजय सिंह गोंड के निधन से सोनभद्र सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। दुद्धी विधानसभा सीट को आदिवासी राजनीति का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां विजय सिंह गोंड को ‘पितामह’ की संज्ञा दी जाती रही है। उत्तर प्रदेश की 403वीं और अंतिम विधानसभा सीट दुद्धी जनजाति के लिए आरक्षित है, और इस सीट पर उनका लंबे समय तक वर्चस्व रहा।

Blog single photo


विजय सिंह गोंड कुल आठ बार विधायक चुने गए। अलग-अलग दलों से सात बार लगातार जीत दर्ज करने वाले गोंड दो बार आरक्षण के कारण स्वयं चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन उन्हीं के समर्थन से प्रत्याशी विजयी हुए। वर्ष 2017 और 2022 के चुनावों में उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2024 के उपचुनाव में उन्होंने फिर से विधायक की कुर्सी हासिल की।




Top