SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र। शक्तिनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर थाना शक्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मौके पर दोनों पक्ष आमदा फौजदारी की स्थिति में पाए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।