Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

♦️ मिनी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के कठपुरवा गांव में स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्थापित मिनी स्टेडियम की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवां और घोरावल सहित चार विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम स्थापित हैं, जहां खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सभी चारों स्टेडियमों में एक-एक खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में जिन विकास खंडों में अब तक मिनी स्टेडियम नहीं बने हैं, वहां शीघ्र स्थल चयन कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में स्थित पुरानी जर्जर भवन का भी अवलोकन किया और उसके ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश युवा कल्याण अधिकारी को दिए। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





Top