Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

म्योरपुर,सोनभद्र। दुद्धी के विधायक और आदिवासियों के नेता विजय सिंह गोंड की लंबी बीमारी के बाद हुई मृत्यु पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया है। गांधीवादी मूल्यों से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले विजय सिंह गोंड आठ बार दुद्धी से विधायक निर्वाचित हुए और वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। वह सोनभद्र जिले में आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। दुद्धी और ओबरा विधानसभा सीटों को आदिवासियों के लिए आरक्षित कराने का आंदोलन उन्होंने ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर संचालित किया था। जिसमें कामयाबी भी प्राप्त हुई थी। एक ऐसे समय में जब भाजपा सरकार आदिवासी अधिकारों और पहचान पर चौतरफा हमला कर रही है, उनका निधन आदिवासी समाज का गहरा नुकसान है।





Top