शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अभियान को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सड़कों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक व खुले स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे कुल 17 व्यक्तियों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।