रघुराज सिंह संवाददाता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
बीजपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 03/2026 के अंतर्गत दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त दिनेश, निवासी देवरी, म्योरपुर, को 09.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी मोटकी मुकुट पहाड़ी तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास, ग्राम धरतीडाड से की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।