सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के करमा में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान विंध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त एवं मिर्जापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने थाने पहुंचकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों की समस्याएं सामने आईं, जिनका गम्भीरता से परीक्षण किया गया। खास तौर पर राजस्व से जुड़े प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमों के अनुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी मौजूद रहे।