मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी/सोनभद्र। क्षेत्र के जोरुखाड़ स्थित टोला सोननगर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने कंबल वितरण किया। बर्फीली हवाओं और गलन भरी रातों में यह पहल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी। टोला सोननगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को न तो स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है और न ही बिजली या सोलर लाइट की व्यवस्था। सुरेंद्र अग्रहरि ने बताया कि टोले की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल कंबल वितरण का निर्णय लिया। उन्होंने वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता देते हुए सहायता पहुंचाई तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीण रमेश गौड़ ने कहा कि कंबल मिलने से ठंड से राहत मिली है, लेकिन पेयजल और बिजली जैसी स्थायी सुविधाओं की जरूरत है। वहीं वृद्ध महिला सुशीला देवी ने बताया कि कंबल से रात की ठंड कुछ कम हुई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमल यादव और जितेंद्र अग्रहरि भी मौजूद रहे।