Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जिले में कृषि प्रसंस्करण को नई गति देने के उद्देश्य से ₹2.50 करोड़ की लागत से केचअप प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट टमाटर, मिर्च और गाजर से सॉस व केचअप निर्माण के लिए लगाया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

बताया गया कि प्लांट की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। राज्य सरकार के सहयोग से सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में यह इकाई स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को प्रशिक्षण और सब्सिडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल को जिले में कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे खेती के साथ-साथ प्रसंस्करण को भी बढ़ावा मिलेगा।





Top