Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  मनीष कुमार तहसील संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा के मुख्य बाजार सड़क किनारे कई वर्षों से अपने पैतृक निवास झारखंड डंडई थाना मेराल से दूर रहकर परिवार जनों का पेट पालने हेतु पशुओं को बांधने वाली रस्सी पघा बेचकर जीवन यापन करने वाले 80 वर्षीय भुनेश्वर चौधरी जोकि एक धोती कुर्ता में ही महीनो तक गुजारा करते हैं।


Blog single photo


आज शाम लगभग 7:00 बजे बाजार में जब सब्जी लेने के लिए दुद्धी थाने के डायल 112 में तैनात कांस्टेबल किशन कुमार की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने उनकी स्थिति देखते हुए तुरंत मार्केट से एक ब्लैंकेट लाकर इन्हें ओढाया और प्रणाम कर दुख सुख का हाल जानते हुए मदद करने हेतु आश्वासन दिया जिस पर बुजुर्ग ने खुश होकर पुलिस कांस्टेबल को पूरे मन से आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया, यह नजारा देख आसपास के लोग स्तंभ रह गए और पुलिस के इस नेक कार्य के लिए काफी सराहना किया।




Top