Breaking News
मड़हे में आग तापते समय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत     |     आर्केस्ट्रा बुक करने गए दो युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत     |     वार्षिक उत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में सोशल मीडिया गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। दुष्प्रचार, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सार्वजनिक व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में 10.01.2026 को सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का एआई तकनीक से तैयार किया गया आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया। वीडियो में धार्मिक नारे लगाते हुए सामग्री प्रसारित की गई थी।


Blog single photo


इस पर थाना रामपुर बरकोनिया में मु0अ0सं0 04/2026 के तहत धारा 196(1), 353(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नरोखर निवासी 22 वर्षीय समरेज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

Blog single photo

.




Top