Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। जनपद के रिहंदनगर में डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी के प्रार्थना सभागार में ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले एनसीसी मिर्जापुर के कमांडिंग ऑफिसर राकेश उपाध्याय और हवलदार अभिषेक दुबे का विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और एनसीसी कैडेट्स को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि एनसीसी न केवल सैन्य बलों में करियर के अवसर उपलब्ध कराता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है।





Top