Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा में हासिल की सफलता

सिंगरौली। जिले की होनहार बेटी खुशी श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा 2025 को प्रथम प्रयास में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी, सिंगरौली में संचालित श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव एवं प्रशासिका व सहायक प्राध्यापिका अनुपमा श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट ज्योति स्कूल सिंगरौली से प्राप्त की, जबकि 12वीं की पढ़ाई कॉमर्स संकाय से डीएवी स्कूल, दुद्धिचुआ से पूरी की।


Blog single photo


उच्च शिक्षा के लिए खुशी ने जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, जयपुर से पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। विधि शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा में पहली ही बार में सफलता अर्जित की। वर्तमान में वह प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता उदय चंदानी के मार्गदर्शन में वकालत कर रही हैं और साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हैं। उनकी इस सफलता पर माता-पिता, शिक्षकों, परिजनों और मित्रों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




Top