SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल परिसर में गणतंत्र दिवस एवं भारतीय इंटर कॉलेज तथा भारतीय शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मानव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक करुणाकर पाठक, प्रधानाचार्य गणेश देव पाण्डेय, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिवाकर पाठक सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। आयोजन में राजेश्वरी सिंह, अशोक कुमार मिश्र, लवकुश चौबे, सुमित पटेल, उमेश शुक्ल, रमेश पाण्डेय, राजकुमारी, संगीता, गौरी, ब्रह्मानंद, रामानंद पाण्डेय, शिवांगी गुप्ता, प्रिया दुबे, प्रीति, प्रमोद, अरुण सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय बना। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति का संदेश दिया।