Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• कंट्रोल रूम और 6 सचल दस्तों की निगरानी में होगी परीक्षा

सोनभद्र। कल से जिले भर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसके लिए 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कुल 47,750 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर से लैस किया गया है।

• कंट्रोल रूम और 6 सचल दस्तों की निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा 6 सचल दस्ते तैनात किए गए हैं, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।





Top